Follow us for Latest Update

भगवान को प्रिय कपूर - सिन्दूर ।।

कपूर -
      मोम की तरह कोमल, मिश्री की भांति सफेद, सुगंध में प्रिय और तीव्र पतली पत्तों में जमा हुआ, लगभग सभी जातियों धर्मों में पूजा पाठ मंगल कार्य, आरती हवन आदि में प्रयुक्त होने वाला कपूर लगभग सर्वत्र उपलब्ध होता है। कपूर अपने सामान्य उपयोग के अलावा विभिन्न तांत्रिक प्रयोगों में आने वाला विशेष पदार्थ भी माना जाता है। कपूर के प्रयोग से इनकी तीव्रता में वृद्धि होती है।

        धनवृद्धि के लिए श्रीयंत्र, हाथाजोड़ी, दक्षिणावर्ती शंख दत्तात्रेय यंत्र, जम्बुकी, श्रीफल, एकाक्षी नारियल या जो भी अन्य वस्तुएं सिद्ध की जाती है उनकी पूजा में कपूर को शामिल कर लेने से न केवल सिद्धि शीघ्र प्राप्त होती है वरन् उसका प्रभाव भी बढ़ता है। कपूर विभिन्न शारीरिक व्याधियों में भी उपयोगी साबित हुआ है। जैसे मस्तिष्क पीड़ा में कपूर को सूंघने तथा गाय के घी या तेल में घिसकर मस्तक पर लेप करने से तीव्र लाभ होता है।
          दुर्गन्ध तथा कीटाणुओं के नाश के लिए कपूर का चूर्ण तैयार कर प्रभावित स्थल पर छिड़क देने से लाभ होता है। कपूर का धुंआ वायु सम्बन्धी दोषों को दूर करने वाला होता है। मृत आत्माओं के आवाहन में कपूर का धुंआ और प्रकाश विशेष असरकारक होता है। विभिन्न यंत्रों के निर्माण में अनेकों जगह काली स्याही का उल्लेख मिलता है। यह काली स्याही वास्तव में कपूर के काजल को गीला कर बनाई जाती है। शनि यंत्र निर्माण तथा यक्षिणी भैरवी आदि की साधना में कपूर के काजल को विशेष महत्व दिया जाता है। 

सिन्दूर -
          सिन्दूर नाम से हम सभी परिचित हैं विशेषकर भारतीय समाज में प्रत्येक घर में पूजा पाठ के साथ ही महिलायें इसे सौभाग्य चिन्ह के रूप में मस्तक पर तिलक के रूप में प्रयोग में लाती हैं। सिन्दूर अनेकों तांत्रिक प्रयोगों में भी लाभदायक होता है। मंगलवार के दिन शुद्ध घी में यदि सिन्दूर मिलाकर हनुमान जी को लगाया जावे तो विशेष लाभदायक होता है। सिन्दूर धनदायक होता है अतः हाथाजोड़ी, सियार सिंगी सिद्ध करने हेतु तांत्रिक पूजाओं में सिन्दूर का प्रयोग अवश्यक रूप से होता हैं । हनुमान जी के शरीर पर लेपा गया सिन्दूर तथा माता गौरी के शरीर पर लेपा गया सिन्दूर यदि क्रमशः पुरुष तथा महिलाएं तिलक के रूप में प्रयोग करें तो विशेष लाभदायक होता है। उचित विधि से शोधित सिन्दूर अनेकों व्याधियों दूर हटाने में भी लाभदायक होता है।

0 comments:

Post a Comment