Follow us for Latest Update

गुरु पूर्णिमा ।।

1. गुरु शब्द की उत्पत्ति
संस्कृत मूल गु का अर्थ हैं अंधेरा या अज्ञानता और रू का अर्थ हैं अंधेरा या अज्ञान को हटाने वाला या उसका निरोधक (प्रकाश, तेज)। गुरु वह है जो हमारे अज्ञान के अंधकार को हटाकर हमें ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाए।

2. हिंदू पंचांग के आषाढ़ मास (जून-जुलाई) के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को आषाढ़ी पूर्णिमा या गुरु पूर्णिमा कहते है। इस दिन गुरु पूजन का विधान है। गुरु पूर्णिमा वर्षा ऋतु के आरंभ में आती हैं और इस दिन से चार मास तक परिव्राजक साधु-संत एक ही स्थान पर ज्ञान की गंगा बहाते है। यह चार मास ऋतु की दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ होते है, न अधिक उष्णता (गर्मी) और न अधिक शीतलता (सर्दी)। इसलिए अध्ययन के लिए उपयुक्त माने गए है।

3. गुरु ईश्वर स्वरुप है

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुर्गुरुर्देवो महेश्वरः
गुरुः साक्षात् परंब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः

हिंदी अर्थ - "गुरु ब्रह्मा है (नव जीवनदाता, सृष्टिकर्ता), गुरु विष्णु हैं (रक्षक) और गुरु देव महेश्वर हैं (शिव, बुराई का संहारक), गुरु साक्षात् परम ब्रह्म (परमेश्वर), ऐसे श्रीगुरु को मेरा नमन है।

4. आदि गुरु शिवजी
भगवान शिव को आदि गुरु या संसार का प्रथम गुरु माना जाता हैं। शिवजी ने गुरु पूर्णिमा के दिन सप्त ऋषियों को पहला शिष्य बनाया और उन्हें यौगिक विज्ञान की शिक्षा दी थी। सप्तऋषि इस ज्ञान को लेकर पूरे संसार में गए। धरती की हर आध्यात्मिक प्रक्रिया के मूल में शिव का ज्ञान हैं।

5. महर्षि वेदव्यास जन्मदिवस
महान ऋषि व्यास का जन्म गुरु पूर्णिमा के दिन हुआ था। उनके सम्मान में गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा नाम से भी जाना जाता है। व्यास का अर्थ होता है संपादन या विभाजन (vyas = to edit, to divide) उन्होंने वेद को चार भागों में विभाजित किया ऋग, यजुर, साम, अथर्व। इसलिए उन्हें वेद व्यास भी कहा जाता है। वेद व्यास ने पुराणों, महाभारत सहित अनेक ग्रंथों की रचना भी की थीं।

6. गौतम बुद्ध ने गुरु पूर्णिमा के दिन सारनाथ में पाँच भिक्षुओं को धर्म का पहला उपदेश दिया। इसे प्रथम धर्मचक्र प्रवर्तन कहते हैं। बुद्ध ने उपदेश में चार सत्यों के बारे में बताया था - दुख, दुख का कारण, दुख का निदान, निदान का मार्ग निर्वाण हैं।

7. जैन पंथ में गुरु पूर्णिमा को त्रिनोक गुहा पूर्णिमा कहा जाता हैं। 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी को त्रिनोक गुहा (प्रथम गुरु) माना गया है। महावीर स्वामी ने गुरु पूर्णिमा के दिन इंद्रभुति गौतम को अपना पहला शिष्य बनाया। उन्होंने पहले उपदेश में 5 यम - अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, अचौर्य, और ब्रह्मचर्य को जीवन का मार्ग बताया।

श्रावण मास माहात्म्य ।।

शास्त्रों में श्रावण मास के विषय विस्तृत महिमा का प्रतिपादन किया गया है यह मास भगवान शिव को विशेष प्रिय है। इस मास में किया गया नियम पालन ,पूजन,व्रत आदि भगवान शिव की भक्ति व प्रीति प्रदान करने वाले हैं इस बार पुरुषोत्तम मास( अधिक मास )आने से इसकी महिमा और अधिक बढ़ गई है।

  🌹🌹इस साल श्रावण मास 4 जुलाई से 31 अगस्त तक है (पुरुषोत्तम मास में भी श्रावण मास के सभी नियमों का पालन किया जाएगा)🌹🌹

🌹 शास्त्रों में भगवान शिव का स्पष्ट आदेश है कि बिना कुछ नियम के श्रावन मास किसी भी व्यक्ति को व्यतीत नहीं करना चाहिए

 🌹स्कंद पुराण में वर्णित श्रावण मास में जो नियम दिए जा सकते हैं वह निम्नलिखित है आप उनमें से किसी भी एक दो या संपूर्ण नियमों को चयन करके पालन कर सकते हैं और शिव कृपा प्राप्त कर सकते हैं

1) महीने भर प्रतिदिन रुद्राभिषेक का नियम

2) अपनी प्रिय खाद्य वस्तु का त्याग

3) प्रतिदिन पार्थिव ( मट्टी की शिवलिंग निर्माण)शिवपूजन

3) नित्य पंचामृत अभिषेक का नियम

4) मास पर्यंत ब्रह्मचर्य का पालन

5) मास पर्यंत भूमि शयन का नियम

6) मास पर्यंत पलाश के पत्ते पर भोजन

7) मास पर्यंत हरी सब्जियों का त्याग

8) प्रतिदिन शिव मंदिर दर्शन नियम

9) प्रतिदिन पुरुष सूक्त का पाठ

10) दुर्वा ,बिल्वपत्र और तुलसी पत्र से नित्य शिवार्चन

11) मास पर्यंत ब्रह्म मुहूर्त में स्नान का नियम

12) 1 महीने में 100 पाठ पुरुष सूक्त के करने का नियम

13) श्रावण में नक्त (एक समय भोजन)व्रत का नियम

( स्कंद पुराण में भगवान शिव का स्पष्ट आदेश है कि संन्यासियों को सूर्य के रहते ही भोजन कर लेना चाहिए और ग्रहस्थोको रात्रि में ही भोजन करना चाहिए तभी यह नक्त व्रत माना जाता है)

14) शिव महापुराण का मास पारायण
 
15) रामचरितमानस के मास पारायण का नियम

 जिन नियमों के आगे और बोल्ड है वह नियम श्रावन मास में अवश्य पालन करना चाहिए

 इन 15 नियमों में से 1 नियम तो प्रत्येक व्यक्ति को पालन करना ही चाहिए